गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व मे ने शहर के कल्याणपुर में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छह दर्जन से अधिक लोग झामुमो छोड़कर कर भाजपा दामन थामा। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड भ्रष्टचार चरम पर है। हर जगह लूट मची हुई है। अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बीजेपी के द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर लगातर जुड़ रहे है उसी का परिणाम है की कल्याणपुर जंहा झारखण्ड के मंत्री का अपना पंचायत एवं बूथ है वंहा के भी लोग बीजेपी मे आस्था जताकर शामिल हो रहे है।
Report By Vinay Pandey