आज मधुबनी जिला समाहरणालय के पुलिस सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में जिला अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्राइम गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस अंचल पुलिस निरीक्षक थाना अध्यक्ष एवं बिहार पुलिस की वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। मासिक अपराध गोष्टी के आयोजन में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के द्वारा लंबित कांडो की समीक्षा, साथ ही फरार अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश जारी की। शराब बरामदगी एवं अपराध पर नियंत्रण को लेकर कई निर्देश जारी किया गया। आगामी पर्व त्यौहार को लेकर सभी थाना पुलिसों को अलर्ट मोड में रखा गया। सीमावर्ती क्षेत्रों की थाना अध्यक्षों को विशेष टास्क दी गई। इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाकर रखें। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया की मधुबनी पुलिस की पहली प्राथमिकता है अपराध पर नियंत्रण करना। इसलिए सभी थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक गश्ती की सीमा क्षेत्र के अनुसार निर्धारित करें, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
Report By Amar Kumar