जमशेदपुर:- बंगाल क्लब में महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन।

जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्लब में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु तिलोत्मा नामक प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विधिवत उद्घाटन शहर की प्रसिद्ध महिला समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। आज से शुरू हुआ यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, प्रदर्शनी में डिजाइनर साड़ियों के अलावे हस्त निर्मित वस्तुएं, आचार पापड़ समेत कई खान पान के वस्तु समेत घर सजावट के सामान यहाँ उयलब्ध है। खासकर कोलकाता से डिजाइनर वस्त्र परिधान के स्टॉल भी यहाँ मौजूद है। समाजसेवी पूर्वी घोष ने कहा की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। वहीँ आयोजन कर्ता अंतरा चक्रवर्ती ने कहा की वर्ष मे दो बार इसका आयोजन शहर में होता है और स्वबलम्बी महिलाएं इसमें शामिल होकर अपने आप को सशक्त बनाते है।

Report By Gangadhar Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *