झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा सीट के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी ली गई। पूर्वी विधानसभा बर्मामाइंस देवस्थान शिव मंदिर में आयोजित की गई, जबकि पश्चिम विधानसभा बड़ा हनुमान मंदिर मानगो में आयोजित की गई।
वहीं जुगसलाई विधानसभा के लिए डॉल्फिन क्लब में आयोजित की गई, जबकि पोटका विधानसभा सुंदरनगर के कल्याण मंडप में आयोजित की गई। प्रदेश से आए पर्यवेक्षक मनोज महतो ने बताया कि यहां पर एक सीलबंद डब्बे को रखा गया है। जिसे प्रदेश कार्यालय में ही खोला जाएगा। इस डब्बे में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तीन-तीन लोगों के नाम पर्ची में देंगे।
पूर्व डीआईजी एवं भाजपा नेता
वही सेवानिवृत्ति डीआईजी एवं भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भाजपा में यह लोकतांत्रिक पद्धति है। सभी की रायशुमारी की जाती है और सभी लोग स्वतंत्र हैं। अपना इच्छा गुप्त रूप से प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाने के लिए।
जबकि भाजपा नेता दीपू सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़े उत्साह पूर्वक तीन नाम का चयन कर अपने-अपने विधानसभा में लिखकर डब्बे में डाल रहे हैं। जो बीच में डिब्बा कहीं नहीं खोला जाएगा। सीधे प्रदेश कार्यालय में खोला जाएगा और उसी अनुसार विचार विमर्श किया जाएगा।