जमशेदपुर में श्रम संगठनों का संयुक्त मंच के द्वारा प्रदर्शन श्रम कानूनों मे किये गए बदलाव को वापस लिए जाने की मांग को लेकर देश भर मे काला दिवस मनाया गया, इनके द्वारा इसके विरोध मे एक रैली भी निकाली गई, बता दें आज ही के दिन चार वर्ष पूर्व चार श्रम कोड लागु किये गए थे और तब से लगातार श्रम संगठनों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है, यूनियन के सदस्य बिस्वजीत देब ने बताया की आज चार वर्षो से मजदूर अपने आप को ठगे हुए महसूस कर रहें हैँ, न्यूनतम मजदूरी, आठ घंटे का काम, 26 हजार न्यूनतम वेतन जैसे मांगो को लेकर तमाम श्रम संगठन आंदोलनरत है, और ज़ब तक मजदूरों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.
जमशेदपुर में श्रम संगठनों का संयुक्त मंच के द्वारा प्रदर्शन
