नहर में डूबने से चार वर्षीय बच्चें की हुई मौत

पूर्वी चंपारण के रक्सौल थाना क्षेत्र के गमहरिया नहर में डूबने से एक चार वर्षीय बच्चें की मौत हो गई।बताया गया कि जिउतिया पर्व को लेकर नहर में महिलाएं स्नान कर रही थी।नहाने के क्रम में बच्चा पानी की धार में बह रहा था। जब महिलाओं ने बच्चें को बहते देखा तो शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद उक्त बच्चें को स्थानीय लोगों द्वारा नहर से निकाला गया। शव देखने से लग रहा था कि बच्चा थोड़ी देर पहले हीं डूबा था। स्थानीय लोगों में किसी ने बच्चे के शव की पहचान नही की। लोग ऐसा अंदाजा लगा रहे है कि जितिया पर्व में बच्चा अपनी मां के साथ स्नान करने गया होगा।तभी नहर में ज्यादा पानी होने के चलते डूब गया होगा। शव की पहचान नही होने पर स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना रक्सौल पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही इस संबंध में इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि करीब चार वर्ष के बच्चें का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी तक नही हुई है। शव की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *