पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।

सासाराम में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। जिसको लेकर जिला प्रशासन सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत सासाराम का ऐतिहासिक शेरशाह सूरी का मकबरा, ताराचंडी देवी की प्राचीन मंदिर के अलावे दुर्गावती जलाशय, मांझर कुंड, तुतला भवानी, गुप्ता धाम जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से विकास के काम शुरू किया जा रहे हैं। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन पर्यटकों के सुविधाओं को देखते हुए तमाम पर्यटन स्थलों के आसपास धर्मशाला, रेन बसेरा, रेस्टोरेंट आदि बनाने के लिए जमीन का अधिकरण कर रही है। साथ ही कई जगह पार्क बनाने के भी प्रस्ताव है। बता दे की मानसून के समय पर्वतीय क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ जाती है। कई जगह झड़ने तथा जलप्रपात देखने को मिलते हैं। अगर इन तमाम जगहों को विकसित कर दिया जाए तो पर्यटकों की आवाज आई बढ़ेगी, रोजगार का सृजन होगा तथा राजस्व संग्रह भी होगा।

Report By :- Avinash Srivastav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *