खबर सासाराम से है। सासाराम के समाहरणालय के समक्ष बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। बता दे कि पहले से जो प्रतिमा थी, वह पुरानी एवं खंडित हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा नहीं प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका अनावरण जिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया। बता दे की नवीन कुमार का सासाराम से तबादला हो गया है। वह राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। लेकिन जाते-जाते अपने कार्यकाल के अंतिम दिन उन्होंने समाहरणालय के समक्ष स्थित बाबा साहब अंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख हस्तियों के प्रतिमाओं स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया है।
Report By :- Avinash Srivastav