भाजपा की राजनीति राज के लिए नहीं देश के लिए है– सांसद डॉ. संजय जायसवाल

भाजपा की राजनीति राज के लिए नहीं देश के लिए है– सांसद डॉ. संजय जायसवाल

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में रक्सौल-पंचायती मारवाड़ी मंदिर के सभागार में भाजपा महिला संयुक्त मोर्चा की बैठक की गई।जिसमें पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जहाँ सांसद डॉ संजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है। आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है। बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क कर नए सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अभियान से नहीं जुड़ने वाले को भी पार्टी की रीति-नीति जरूर बताएं। रक्सौल के कार्यकर्ता डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रख कर काम करें। प्रदेश से आए प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। अब बीजेपी प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगी। बीजेपी कार्यकर्ता अभियान को गांव-गांव,गली-मोहल्ले तक लेकर जाएंगे और सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोगों को अवगत करायेंगे।उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती है।रक्सौल के विधायक प्रमोद सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का संकल्प दिलाया। मौक़े पर पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय,भाजपा मुख्यालय सह प्रभारी ई जितेन्द्र कुशवाहा,रामगोपाल खंडेलवाल जी,भाजयूमो के प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, प्रमोद शंकर सिंह, ध्रुप प्रसाद सहित पार्टी के सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Report By :- Shambhu Sharan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *