भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला आयोजित

सीतामढ़ी:- शहर स्थित निर्मल उत्सव पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह ,क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष कुमार, विधायक मिथिलेश कुमार, विधायक मोतीलाल प्रसाद,पूर्व सांसद सीताराम यादव,पूर्व विधायक नगीना देवी, पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा भाजपा का रिकॉर्ड भाजपा ही तोड़ता है।सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्यता अभियान का रिकॉर्ड इस बार सबसे बड़ा होगा।विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था भारत को बनना है।पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 का अंत किया।वर्षो से लंबित राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बना।विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा।भारत डिजिटल इंडिया के माध्यम से आगे बढ़ रहा है।माता सीता की जन्मभूमि पर सबसे बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चलाना है।बूथ पर सबसे अधिक सदस्य बनाना है।
जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा मां जानकी की जन्मभूमि बिहार में सबसे अब्बल रहेगा।भाजपा की मजबूती से विधानसभा चुनाव जीतना आसान होगा।सभी 32 मंडल द्वारा प्रत्येक शक्तिकेंद्र प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाना है।
कार्यक्रम में लोक सभा संयोजक उमेश चंद्र झा,पूर्व अध्यक्ष,बड़कू बाबू,मनोज कुमार, रमाशंकर प्रसाद,सदस्यता अभियान प्रभारी दिनकर पंडित ,दीप लाल बघेला,चुनचुन सिंह,भारती देवी,उपाध्यक्ष विशाल कुमार,निर्मल व्याहुत,जिला महामंत्री अरुण कुमार गोप,राम आधार महतो,जिलामंत्री डॉक्टर देवेश कुमार,राहुल रणवीर आनंद,सुरेश मिश्रा,अशोक चौधरी,संगीता झा,विश्वजीत पाठक,सुभाष केसरी, आग्नेय कुमार,उमेश गिरी,प्रदीप गुप्ता,प्रिंस तिवारी,गौतम राम आजाद,कुंदन राम,समेत सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Report By :- Amar Nath Sehgal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *