रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पत्नी संग पोस्ट शेयर कर हरतालिका तीज की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों और माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपके जीवनसंगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा। मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। सभी दंपतियों को पुनः हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पत्नी संग पोस्ट शेयर कर हरतालिका तीज की दी बधाई
