रांची के मोरहाबादी मैदान में तीन दिवसीय सशक्त सेना समृद्ध भारत महोत्सव का आयोजन किया है। यह महोत्सव आज से 8 सितंबर तक चलेगा। पूर्वी कमान द्वारा आयोजित सशक्त सेना समृद्ध भारत महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया, इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा किये गये बलिदान के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी ने राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किये। बता दें कि सशक्त सेना समृद्ध भारत महोत्सव में वहां मौजूद लोगों को अत्याधुनिक सैन्य हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी देखने का मौका मिला, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की शक्ति और पराक्रम को दर्शाया गया है।
Report By Akash