भागलपुर :- पीरपैंती प्रखंड के मानिकपुर स्थिति ऐतिहासिक जीछो पोखर तट पर शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में 10 दिनो तक वनारस और बाबा बटेश्वर स्थान के तर्ज पर गंगा महाआरती का आयोजन केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा किया गया है। वही शुक्रवार को दूसरे दिन वनारस के पंडित सुमित पांडेय और युवराज पांडेय ने महाआरती की।आरती में भारी शंख्या श्रद्धालु शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि यह पोखर प्रखंड ही नहीं बिहार-झारखंड के आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि जिन महिलाओं को संतान की प्राप्ति नहीं होती, वैसी महिलाएं पोखर में स्नान करती हैं तो उनकी गोद भर जाती है। हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों का यह पोखर आस्था का केंद्र है। महाआरती में कटिहार, पूर्णिया जिला के अलावा झारखंड के भी श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। विधि व्यवस्था बनाए रखने में पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बलों के साथ मुस्तैद थे। आरती के पूर्व महाआरती को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के नेतृत्व में स्वच्छ गंगा , निर्मल गंगा और स्वच्छता ही सेवा के तहत स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाया।गुंजन साह,सच्चो मंडल,सुनील आजाद,रणधीर सिंह, मो. कलाम, मो. मिन्हाज, नवीन दुबे,कालीचरण शर्मा, बंटी आदी ने सहयोग किया।
शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक जिच्छो पोखर पर गंगा महाआरती का आयोजन
