सीतामढ़ी में संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्त्ता।

सीतामढ़ी:- ज़िला मुख्यालय के सिमरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदेश्वर पूर्वे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर,भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही,जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा,भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता,प्रिंस तिवारी,भारती देवी,प्रदीप गुप्ता,सदस्यता जिला प्रभारी दिनकर पंडित,महामंत्री अरुण कुमार गोप,राम आधार महतो,संजीव चौधरी कार्यक्रम संयोजक जिला कोषाध्यक्ष सुभाष केसरी,ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। कार्यकर्ताओं के त्याग मेहनत परिश्रम के कारण यह सफल हुआ।कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और शक्ति है।धारा 370 का अंत,वर्षो पुरानी विवाद का अंत कर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण किया गया।काशी,महाकाल कोरिडोर निर्माण हुए।अंत्योदय योजना से लाभुको को अन्न सहजता से उपलब्ध हुए।विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा।भाजपा ने सभी मोर्चा अध्यक्ष का सम्मान किया।प्रदेश जिला एवं प्रखंड स्तर पर बीस सूत्री के सदस्य बनाए गए है।भाजपा बारह वर्षों के बाद बीस सूत्री को लागू करवाने में सफल हुआ।माता सीता की जन्मभूमि जिला बिहार में नंबर एक बने इसके लिए सदस्यता अभियान को तेज करने की आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया की सीता माता की जन्मभूमि से सीतामढ़ी नंबर वन रहेगा।सभी साथी सदस्यता अभियान की सफलता के लिए 11 सितंबर से सत्रह सितंबर तक प्रवास करेंगे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित,मनोज बैठा,जिलामंत्री डॉक्टर देवेश कुमार, संगीता झा, राहुल रणवीर आनंद,सुरेश मिश्रा,विश्वजीत पाठक,संदीप राय,मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार, सोशल मीडिया संयोजक उमेश गिरी,बुद्धजीवी संयोजक राम नरेश पांडे,शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक रुद्रेश कुमार सिंह,दलित प्रकोष्ठ संयोजक कुंदन राम,अंकुश यादव,विशाल कुमार,आशा चौधरी,मालती सिंह,प्रो बेबी कुमारी,नवीन कुशवाहा,गोपाल कुमार,सभी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *