बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय के 15 सिनेटर का चुनाव 12 वर्ष बाद 14 जिला में 19 वुथों पर 36 प्रत्याशी ने भाग्य आजमाया। जिसमें 15 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त किए। सिनेटर हाल में समारोह कर सभी प्रत्याशियों प्रमाण पत्र और सम्मान दिया गया। समारोह में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने नव निर्वाचित 15 सिनेटर और उपस्थित बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि नये सिनेटर से विश्वविद्यालय के काम काज को गति मिलेगी। रेजिसटार डा अर्पिता कृष्णा ने सभी सभी जीते 15 प्रत्याशियों को शाल माला देकर सम्मानित किये। 15 प्रत्याशियों में डॉक्टर प्रमोद कुमार, डॉक्टर विनोद बेटा, एल ई एस करकेटा, डॉक्टर रेनू वाला, डॉक्टर विजेंद्र झा, डॉ जयकांत सिंह, डॉक्टर साजिदा अंजुम, डॉ उदय कुमार, डॉ रमेश सुल्ताना, डॉ संजय सुमन, डॉक्टर भारत भूषण, डॉ रवि शंकर सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार चौधरी, डॉक्टर प्रफुल्ल कुमार, डॉक्टर रमेश सिंह है। समारोह को डॉक्टर अर्पिता कृष्णा, डॉक्टर वी एस राय, डॉक्टर अलोक प्रताप सिंह, कौशल किशोर चौधरी ने संशोधित किये। मंच संचालन डॉ रमेश विश्वकर्मा न किए। इस अवसर पर कुलपति, रेजिसटार और पदाधिकारीओं ने आईबीएम के प्रिंसिपल डॉक्टर ममता रानी एवं ललित नारायण तीर्थ महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ अभय कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय के 72 कर्मचारियों को जो चुनाव प्रक्रिया में जुड़े हुए थे फूल माला और शाल देकर सम्मानित किये।
