जमशेदपुर…मानगो फ्लाईओवर निर्माण नींव कार्य का भूमि पूजन का शुभारंभ मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। कहा 461 करोड़ रुपया खर्च होंगी।
.बताया जा रहा है की मानगो क्षेत्र की जनता कि बरसों पुरानी मांग,मानगो को साकची से जोड़ने वाली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का नींव भूमि पूजन कार्य का शुभारंभ झारखण्ड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता के कर कमलों के द्वारा किया गया जो 18 महीना में बनकर तैयार होगा,यह फ़लाईओवर बनने से मानगो और साकची के लोगों को काफी राहत मिलेगी और जाम से मुक्ति मिलेगी,अभी रोजना लाखो वाहन इसी मुख्य मार्ग से आना -जाना करते हैं।
.वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी यह मांग थी,हमेशा मानगो पुल पर जाम लगा रहता था, लोग घंटो- घंटो जाम में फंसे रहते थे, यह फ्लाईओवर बनने से जल्द लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगा।