जमशेदपुर
बालिगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान नंद उत्सव का आयोजन किया गया।
चौथे दिन भगवान के जन्म की कथा आयोजित हुई, श्रीधाम वृंदावन के कथा वाचक पंडित अनुराग कृष्ण महाराज ने कहा कि धराधाम पर धर्म की स्थापना के लिए भगवान का जन्म होता है भगवान कारागृह में जन्म लेते हैं पिता वासुदेव उन्हें यमुना पार कर नंद नगरी पहुंचते हैं जहां प्रभु कई लीलाएं करते हैं, इसी आलोक में भागवत कथा स्थल पर नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
Report By :- Gangadhar Pandey